पलामू : बसौरा फार्म में विकसित हो रहा मल्टीलेयर फार्मिंग मॉडल, उपायुक्त ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Palamu: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत बसौरा फार्म में आधुनिक मल्टीलेयर फार्मिंग मॉडल विकसित करने के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण...

Palamu: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत बसौरा फार्म में आधुनिक मल्टीलेयर फार्मिंग मॉडल विकसित करने के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है. इसमें प्रमुख रूप से सब्जी नर्सरी तैयार करने की व्यवस्था, शेड नेट हाउस और पॉलीहाउस का निर्माण, मशरूम स्पॉन यूनिट (तीन कमरों के साथ), बागवानी पौधरोपण, औषधीय पौधों का गार्डन, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती, कोल्ड चैंबर की मरम्मत, 213×210 फीट का तालाब निर्माण, तालाब के ऊपर पौधारोपण, फिश-कम-डक फार्मिंग, सिंचाई के लिए पंप यूनिट, छोटे कृषि उपकरणों की व्यवस्था, बकरी पालन और 400 लेयर मुर्गियों की पोल्ट्री यूनिट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इन सभी गतिविधियों को अलग-अलग योजनाओं एवं विभागों के माध्यम से विकसित किया जा रहा है ताकि यह स्थान एकीकृत कृषि प्रणाली का मॉडल केंद्र बन सके. बुधवार को उपायुक्त समीरा एस ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों व संवेदकों को कार्यों की गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें : हनुमान जयंती कल, इन गलतियों से रहें दूर, तभी मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

केंद्र किसानों के लिए होगा लाभकारी

यह मल्टीलेयर फार्मिंग मॉडल कृषि, बागवानी एवं पशुपालन को एकीकृत करते हुए तैयार किया जा रहा है. परियोजना पूर्ण होने के बाद यह केंद्र किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण व प्रदर्शन स्थल के रूप में उपयोगी होगा, जहां से किसान सब्जी उत्पादन, उच्च मूल्य वाली फसलें, मशरूम, मछली पालन, बकरी पालन व पोल्ट्री पालन जैसी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, जिला अभियंता लाल बिहारी यादव, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : DC और प्रबंधन नहीं, यहां हमारा राज चलता है… हम हैं बोकारो के बालू माफिया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *