Click Here
Click Here
Click Here

विष्णुगढ़ प्रकरण: हजारीबाग पहुंची DGP तदाशा मिश्र, SIT के साथ की हाई-लेवल मीटिंग, दिए निर्देश

हजारीबाग: बहुचर्चित विष्णुगढ़ (कुसुंभा) नाबालिग हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है. मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते जनाक्रोश को...

File Photo
File Photo

हजारीबाग: बहुचर्चित विष्णुगढ़ (कुसुंभा) नाबालिग हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है. मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए झारखंड की पुलिस डीजीपी तदाशा मिश्र स्वयं बुधवार को हजारीबाग पहुंची. यहां उन्होंने मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल और जिले के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

Also Read : पलामू: चाय दुकानदार से रंगदारी व मारपीट के मामले में पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

जांच की प्रगति की समीक्षा

बैठक के दौरान डीजीपी ने हजारीबाग एसपी और SIT के सदस्यों से अब तक हुए अनुसंधान की बिंदुवार जानकारी ली.सूत्रों के अनुसार, डीजीपी ने फॉरेंसिक रिपोर्ट, संदिग्धों से पूछताछ और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों का सूक्ष्म अवलोकन किया,।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जांच में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले को जल्द से जल्द तार्किक परिणति तक पहुँचाया जाए.

Also Read : पलामू : बसौरा फार्म में विकसित हो रहा मल्टीलेयर फार्मिंग मॉडल, उपायुक्त ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

रहस्यमय बनी हुई है मौत की गुत्थी

विष्णुगढ़ के कुसुंभा में नाबालिग बच्ची की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है.हालांकि, पुलिस अभी भी आधिकारिक तौर पर किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुँचने से बच रही है, लेकिन जांच के दौरान कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की चर्चा है.पुलिस इन तथ्यों को फिलहाल गोपनीय रख रही है ताकि मुख्य आरोपियों तक पहुँचने में कोई बाधा न आए.

पोस्टर जारी कर ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने की अपील

इस बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में हजारीबाग पुलिस ने विष्णुगढ़ इलाके में एक पोस्टर जारी कर ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की है कि इस हत्या मामले में पुलिस को जो भी जानकारी देगा उसे पुलिस की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *