Click Here
Click Here
Click Here

जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध! ट्रंप बोले- मकसद बस पूरा होने ही वाला है

News Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म करने के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी...

News Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म करने के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी बल जल्द ही ‘काम खत्म कर देंगे’, क्योंकि मकसद पूरे होने वाले हैं. ट्रंप ने गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के नाम संबोधन जारी किया. इस दौरान उन्होंने इजरायल, सऊदी अरब, यूएई समेत कई देशों का धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि ईरान का शासन खत्म हो चुका है.

क्या था अमेरिका का लक्ष्य

देश के नाम संबोधन में ट्रंप ने कहा, ‘मेरा उद्देश्य बहुत सरल और स्पष्ट है, हम व्यवस्थित रूप से शासन की उस क्षमता को खत्म कर रहे हैं जिससे वह अमेरिका को धमकी दे सके या अपनी सीमाओं के बाहर ताकत दिखा सके. इसका मतलब है ईरान की नौसेना को खत्म करना, जो अब पूरी तरह से तबाह हो चुकी है.’ उन्होंने कहा कि उनकी वायुसेना और मिसाइल प्रोग्राम को ऐसा नुकसान पहुंचाया है, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *