Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र: जिसने FIR की, उसी ने दी क्लीन चिट, मंत्री ने मानी लापरवाही

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक जनार्दन पासवान ने पैक्स से जुड़ा मामला उठाया. कहा कि एक महीने...

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक जनार्दन पासवान ने पैक्स से जुड़ा मामला उठाया. कहा कि एक महीने पहले चतरा के प्रतापपुर में चार पैक्स के खिलाफ FIR किया गया. फिर एक महीने बाद जिस आपूर्ति पदाधिकारी ने FIR कराया, उसी ने रिपोर्ट दी कि कोई भी गड़बड़ी नहीं है. पहले आरोप लगाया, फिर आरोप मुक्त कर दिया. इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि चतरा डीसी के नेतृत्व में गठित टीम ने गड़बड़ी पाई थी. फिर दोबारा जांच की गई तो पता चला कि धान मिल में जमा करा दिया गया. मंत्री ने माना कि विभागीय लापरवाही हुई है.

मोबाइल वेटनरी यूनिट की सुविधा दी जा रही: कृषि मंत्री

भूषण बाड़ा के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में पशुपालकों को बेहतर इकोसिस्टम दिया जा रहा है, ताकि पशुओं का स्वस्थ तरीके से पालन हो सके. मुख्यमंत्री पशुधन योजना और पशु चिकित्सालयों से पशुपालकों को जोड़ा जा रहा है. ठेठईटांगर में हुई पशुओं की मौत पर कहा कि इसकी जांच के लिए टीम भेजी गई है. किसानों को हुई क्षति की भरपाई के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी. मोबाइल वेटनरी यूनिट और टोल फ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

जिला स्तर पर भी आधार सुधार केंद्र खोलने की मांग

विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आधार सुधार में प्रशासनिक देरी के कारण लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. 30 से 90 दिन सुधार में लग जा रहे हैं. हर चीज आधार से जुड़ी हुई है. जिला स्तर पर सुधार केंद्र होना चाहिए. इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि रांची में रीजनल आधार सेंटर है. इसके लिए भारत सरकार से आग्रह किया जाएगा कि जिला व प्रखंड मुख्यालयों में आधार सेंटर खोले जाएं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *