News Desk: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10) के कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए खास हैं, जो मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके.
कंपार्टमेंटल परीक्षा – किसके लिए है और कैसे मदद करती
कंपार्टमेंटल परीक्षा एक सुनहरा अवसर है उन छात्रों के लिए, जो 2026 की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे. यह उन्हें उसी साल पास होने और अगली कक्षा में प्रवेश लेने का मौका देती है.
स्पेशल परीक्षा क्या है ?
विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो किसी वैध वजह से मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए. यह वजह आमतौर पर मेडिकल इमरजेंसी या किसी मान्यता प्राप्त कार्यक्रम में भाग लेना हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, 2023-24 बैच के छात्रों को केवल अंग्रेज़ी विषय में ही इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है.
वोकेशनल कोर्स के छात्रों के लिए भी मौका
IT, रिटेल, ऑटोमोबाइल जैसे व्यावसायिक कोर्स करने वाले छात्र भी नियमों के अनुसार कंपार्टमेंटल या विशेष परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं. अगर कोई छात्र इन विषयों में फेल हुआ है, तो उसे सीमित विषयों में सुधार का मौका मिलेगा, ताकि वह बिना समय गंवाए आगे बढ़ सके.
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ.
- अपने स्कूल क्रेडेंशियल (यूज़रनेम और पासवर्ड) से लॉगिन करें.
- परीक्षा का प्रकार चुनें – कंपार्टमेंटल या विशेष परीक्षा.
- सभी जरूरी जानकारी फॉर्म में भरें.
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- सभी जानकारी एक बार ध्यान से जांच लें.
- अंतिम सबमिशन करें.
आवेदन सिर्फ स्कूल के माध्यम से
बोर्ड ने साफ किया है कि आवेदन केवल स्कूल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. छात्र व्यक्तिगत रूप से आवेदन नहीं कर सकते. स्कूल ही छात्रों के विवरण की जांच करके पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी करेगा.
केवल दो विषय चुनने की अनुमति
विशेष परीक्षा में छात्र अधिकतम दो विषय चुन सकते हैं. यह सुविधा उन्हें अपनी कमजोर विषयों में सुधार करने का अवसर देती है.
आवेदन शुल्क और भुगतान तरीका
- सामान्य वर्ग: ₹1,010
- BC-I श्रेणी: ₹895
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या RTGS/NEFT के माध्यम से किया जा सकता है.
- आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन रिसीप्ट डाउनलोड करना आवश्यक है.
