Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में नाबालिग चला रहे थे ट्रैक्टर, पुलिस ने 6 वाहन किए जब्त

  पलामू: जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक बड़ी...

 

पलामू: जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. गुरुवार शाम को थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ईंट लदे छह ट्रैक्टरों को पकड़ा गया, जिन्हें नाबालिग चालक चला रहे थे.

औचक कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चालकों और मालिकों के बीच हड़कंप

पुलिस की इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चालकों और मालिकों के बीच हड़कंप मच गया और कई चालक पकड़े जाने के डर से रास्ता बदलते नजर आए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है और उन्हें थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है.

नाबालिग चालकों पर कानूनी प्रक्रिया शुरू

इस गंभीर मामले में पुलिस ने न केवल नाबालिग चालकों पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है, बल्कि वाहन मालिकों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. थाना प्रभारी संजय यादव ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध परिचालन, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजातों के चलने वाले वाहनों पर पुलिस की विशेष पैनी नजर है.

उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि नाबालिगों से भारी वाहन चलवाना न केवल कानून का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क हादसों को भी सीधा आमंत्रण देता है. प्रशासन ने वाहन मालिकों को हिदायत दी है कि वे बच्चों की जान और कानून के साथ खिलवाड़ बंद करें, अन्यथा आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *