गिरिडीह में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, फर्जी अधिकारियों ने जेवर दुकान को बनाया निशाना

गिरिडीह: काले कोट-पैंट पहनकर आए फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर बदमाशों ने धनवार के एक जेवर दुकान में धावा बोला. कागजातों की जांच...

गिरिडीह: काले कोट-पैंट पहनकर आए फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर बदमाशों ने धनवार के एक जेवर दुकान में धावा बोला. कागजातों की जांच के नाम पर मुख्य कारीगर को पूछताछ के लिए साथ ले गए और 20 लाख से अधिक के जेवर लेकर फरार हो गए.

गिरिडीह जिले के धनवार बाजार में एक जेवर दुकान में काम करने वाले मुख्य कारीगर के साथ करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां एक स्कॉर्पियो से आए आधा दर्जन बदमाशों ने खुद को फर्जी जीएसटी अधिकारी बताकर मुख्य कारीगर से जेवरात लूट लिए. घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस CCTV कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है.

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला धनवार बाजार स्थित नावाडीह स्टेट बैंक के समीप स्थित हरिहर साव के जेवर दुकान से जुड़ा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आधा दर्जन लोग दुकान में पहुंचे. इनमें कुछ लोग काला कोट-पैंट पहने हुए थे, जबकि कुछ पुलिस की वर्दी में थे.

दुकान में घुसते ही कोट-पैंट पहने युवकों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताते हुए मुख्य कारीगर हरिहर साव से पूछताछ शुरू कर दी. उन्होंने बातों में उलझाकर हरिहर साव से कागजात लिए और दुकान में रखे करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात एक बैग में भर लिए. इसके बाद उन्होंने कहा कि थाने में पूछताछ के लिए उनके साथ चलना होगा.

दिनदहाड़े बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हरिहर साव को जेवरात के साथ अपनी गाड़ी में बैठाया और वहां से निकल गए.

देवघर में गाड़ी से धक्का देकर फरार

बदमाश हरिहर साव को अपनी गाड़ी में बैठाकर सीधे देवघर की ओर ले गए. देवीपुर स्थित एम्स के पास पहुंचकर उन्होंने हरिहर साव को गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और 20 लाख से अधिक के जेवरात लेकर फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही धनवार थाना पुलिस हरकत में आई और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *