Click Here
Click Here
Click Here

सोनाहातू के सारयाद में कुएं में गिरा जंगली हाथी, मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़

बुंडू: बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जहां एक जंगली...

बुंडू: बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जहां एक जंगली हाथी अचानक गांव के एक कुएं में गिर गया. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

मिली जानकारी के अनुसार हाथी जंगल की ओर से भटकते हुए गांव के पास पहुंचा था और इसी दौरान असंतुलित होकर खुले कुएं में जा गिरा. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाथी फिलहाल सुरक्षित है और उसे सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है. हाथी को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है.

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करें, ताकि हाथी को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाला जा सके.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई हाथी के सुरक्षित रेस्क्यू का इंतजार कर रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *