Ramayana Teaser Out : पुरुषोत्तम राम बन रणबीर कपूर ने जीता दिल, रामायण का टीजर रिलीज

Ramayana Teaser Video : रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के पहले पार्ट का टीजर जिसका नाम रामा ग्लिम्प्स है वो रिलीज हो...

Ramayana Teaser Video : रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के पहले पार्ट का टीजर जिसका नाम रामा ग्लिम्प्स है वो रिलीज हो गया है. काफी समय से इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा था और अब फाइनली रिलीज होते ही इसने सबका दिल जीत लिया है. फिल्म में रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाया है और वह इस किरदार में परफेक्ट लग रहे हैं.

क्या है टीजर में

टीजर की शुरुआत होती है एक सीन से जहां राक्षस, लोगों पर हमला करते हैं. इसके बाद लिखा आता है कि जब-जब दुनिया में होता है हाहाकार, वे प्रकट होते हैं सुनकर हमारी पुकार, 500 वर्षों से जिनका हो रहा गुणगान, हैं हमारे पुरुषोत्तम राम. इसके बाद दिखते हैं रणबीर कपूर, राम के किरदार में.

शानदार है टीजर

इसके बाद उनकी जिंदी के छोटे-छोटे किस्सों को दिखाया गया है जिसमें वीएफक्स काफी शानदार दिख रहा है. टीजर में ना कोई डायलॉग है ना गाना, बस म्यूजिक है और इसी में पूरा टीजर दिखाया गया है, लेकिन इसके बावजूद आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.

रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसमें रणबीर के अलावा साई पल्लवी हैं जिन्होंने सीता का किरदार निभाया है. रवि दुबे ने लक्ष्मण का, सनी देओल ने हनुमान का और यश ने रावण का.

देखें फिल्म का टीजर –

https://youtu.be/YleIZgpTF6w?si=XfSeEmLZ33zOTKsN

बाकी स्टार कास्ट

इनके अलावा बाकी भी कई कास्ट हैं फिल्म में जैसे अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है, रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा, काजल अग्रवाल ने मंदोदरी और लारा दत्ता ने कैकेयी का.

2 पार्ट में रिलीज हो रही फिल्म

नितेश ने फिल्म को 2 पार्ट में बनाया है. पहला पार्ट इस दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.

भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म

बता दें कि रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों फिल्मों का टोटल बजट 4000 करोड़ है.नमित ने यह भी कहा है कि वह फिल्म को एक ग्रैंड लेवल पर बना रहे हैं. उन्होंने कहा था, रामायण का लॉर्ड ऑफ द रिग्स का स्केल है, क्रिएचर वर्क अवतार जैसा है और ह्यूमैनिटी और इमोशन ग्लेडिएटर जैसा है.

रामायण करने के लिए पहले तैयार नहीं थे रणबीर

रणबीर ने हाल ही में बताया कि वह पहले रामायण करने के लिए तैयार नहीं थे. उन्हें लगा कि वह इसके लिए परफेक्ट नहीं हैं और इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे. लेकिन फिर वह पिता बने और उनकी लाइफस्टाइल ही बदल गई.

वह बोले, ‘लाइफ में फिर ऐसा प्यारा इत्तेफाक हुआ कि मुझे ये किरदार भी मिला और मैं पिता भी बना. वह इस किरदार के लिए शुक्रगुजार हैं.’

कैसे खुद को किया तैयार

रणबीर ने यह भी बताया कि उन्होंने इस किरदार को करने के लिए रामानंद सागर की रामायण देखी और ना सिर्फ फिजिकली बदलाव लाए खुद में बल्कि इमोशनली और स्पिरिचुअली भी काफी चेंज हुए हैं.

आलिया का रिएक्शन

आलिया भट्ट ने वहीं टीजर के रिलीज होने से पहले अपना रिएक्शन दिया था और कहा कि रणबीर ने काफी खूबसूरत काम किया है. आप सब अपना प्यार और सपोर्ट देना.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *