Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू की बेटी अमृता कुमारी का जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

  Ranchi: बुंडू प्रखंड क्षेत्र के ऐदलहातु बड़कोलमा की होनहार बेटी अमृता कुमारी का जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयन होने...

 

Ranchi: बुंडू प्रखंड क्षेत्र के ऐदलहातु बड़कोलमा की होनहार बेटी अमृता कुमारी का जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयन होने से पूरे पंचपरगना क्षेत्र में खुशी का माहौल है. यह उपलब्धि बुंडू जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है.

चाईबासा में टी-20 टूर्नामेंट में करेंगी प्रतिनिधित्व

जानकारी के अनुसार सोनेट क्रिकेट क्लब बुंडू की खिलाड़ी अमृता कुमारी का चयन खूंटी जिला अंडर-15 टीम में हुआ है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 4 अप्रैल से चाईबासा में टी-20 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें वह अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. अमृता 3 अप्रैल को चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगी.

ग्रामीण क्षेत्र से निकली प्रतिभा ने बढ़ाया मान

अमृता कुमारी वर्तमान में कस्तूरबा विद्यालय, बुंडू में पढ़ाई कर रही हैं. ग्रामीण परिवेश से निकलकर जिला टीम में जगह बनाना उनकी मेहनत, प्रतिभा और लगन का परिणाम है. इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे बुंडू और पंचपरगना क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है.

सोनेट क्रिकेट क्लब बुंडू के डायरेक्टर जितु कुमार ने अमृता को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके क्रिकेट करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने विश्वास जताया कि अमृता अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी.

कोच और क्लब ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

क्लब के कोच एहसान अंसारी सहित विनय राणा, एसपी गौतम, चंचल भट्टाचार्य, अजात शत्रु, सुब्रतो घोष, राजेश गुप्ता, जितेश सिंह, शिवनारायण महतो, रोशन महतो, विवेक जायसवाल, शशि मिश्रा, विष्णु स्वांसी, भूमिका कुमारी और सुनीता देवी ने भी अमृता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *