Click Here
Click Here
Click Here

बेंगलुरु में झारखंड के साहिबगंज गैंग का दबदबा, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

Ranchi: बेंगलुरु में झारखंड के साहिबगंज के गैंग का दबदबा देखने को मिला है. कब्बन पार्क पुलिस ने आईपीएल 2026 के उद्घाटन...

Ranchi: बेंगलुरु में झारखंड के साहिबगंज के गैंग का दबदबा देखने को मिला है. कब्बन पार्क पुलिस ने आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच के दौरान सक्रिय एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

स्टेडियम में मोबाइल चोरी की वारदात

झारखंड के साहिबगंज जिले से ताल्लुक रखने वाले इस गिरोह ने 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB बनाम SRH मैच के दौरान दर्शकों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी किए थे.

सरगना गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना शुभम कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. उसके साथ सात नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने इनके पास से 21 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें 14 आईफोन शामिल हैं. इन फोनों की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: राज्य के सभी जिला अस्पतालों में बर्न यूनिट होंगे अनिवार्य

योजनाबद्ध तरीके से करता था काम

जांच में सामने आया कि यह गिरोह बेहद योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा था. सरगना शुभम कुमार ने नाबालिगों को हवाई जहाज और ट्रेन के जरिए बेंगलुरु बुलाया था. गिरोह ने शहर के शिवाजीनगर इलाके के एक होटल में ठिकाना बना रखा था.

पहचान छुपाने के लिए अपनाया तरीका

स्टेडियम में पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने RCB की जर्सी पहनी थी. उन्होंने दर्शकों के पास से ‘कॉम्प्लीमेंट्री पास’ चोरी किए, ताकि वे स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर सकें.

भीड़ का उठाया फायदा

गिरोह ने मुख्य रूप से गेट नंबर 1, 2, 3 और P3 स्टैंड को अपना निशाना बनाया. जब दर्शक ब्रेक के दौरान खाने-पीने के काउंटर पर उमड़ते थे या मैच खत्म होने के बाद बाहर निकल रहे होते थे, तब ये नाबालिग बड़ी सफाई से उनके जेब से मोबाइल फोन निकाल लेते थे. कुछ फोन कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन की भारी भीड़ के दौरान भी चोरी किए गए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *