मौसम अलर्ट : रांची समेत चार जिलों में येलो अलर्ट, अगले 1 से 3 घंटे में गरज-तूफान और बारिश की चेतावनी

Ranchi: मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है. जारी अलर्ट के अनुसार पूर्वी सिंहभूम,...

Ranchi: मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है. जारी अलर्ट के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, रांची और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इसे ‘येलो वार्निंग’ श्रेणी में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग के मुताबिक, खुले स्थानों पर रहने से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.

ये भी पढ़ें : देश में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, संशोधित UDAN योजना को कैबिनेट की मंजूरी

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पेड़ों के नीचे खड़े न हों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें. किसान विशेष रूप से खेतों में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.

ये भी पढ़ें : राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन, पूर्वी सिंहभूम और रांची का दबदबा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *