Click Here
Click Here
Click Here

सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में गोवा, बंगाल, चंडीगढ़ और उत्तराखंड की शानदार जीत

Ranchi: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में खेली जा रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी...

Ranchi: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में खेली जा रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को चार मुकाबले खेले गए. दिन भर चले रोमांचक मैचों में गोवा, बंगाल, चंडीगढ़ और उत्तराखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.

गोवा की जीत में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

पहले मुकाबले में गोवा ने तेलंगाना को 6-3 से हराया. गोवा की ओर से बेरतीला केरकेट्टा और डेलिना मेंडेस ने दो-दो गोल दागे, जबकि सीमा तिर्की और विद्या कुमारी ने एक-एक गोल किया. बेहतरीन खेल के लिए बेरतीला केरकेट्टा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

बंगाल ने करीबी मुकाबले में मारी बाजी

दूसरे मैच में बंगाल ने दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव को 1-0 से मात दी. टीम की ओर से पूजा कुमारी साव ने एकमात्र निर्णायक गोल किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

Also Read: रांची : HC ने पलामू प्रमंडल में जंगल काटे जाने के मामले में CID के ADG को उपस्थित होने का दिया निर्देश

चंडीगढ़ की एकतरफा जीत

तीसरे मुकाबले में चंडीगढ़ ने गुजरात को एकतरफा मैच में 12-1 से करारी शिकस्त दी. कफी ने चार गोल किए, जबकि नैंसी कश्यप, आंचल और अनु ने दो-दो गोल दागे. भावना और यास्मीन शर्मा ने भी एक-एक गोल जोड़ा. गुजरात की ओर से नियंती करमार ने एकमात्र गोल किया. शानदार प्रदर्शन के लिए आंचल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

उत्तराखंड की दमदार जीत

दिन के अंतिम मुकाबले में उत्तराखंड ने कर्नाटक को 6-1 से हराया. करीना ने हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए, जबकि मीनाक्षी, दिया और दिव्यानी सौलीन ने एक-एक गोल किया. कर्नाटक की ओर से प्रीति नीलाराडी ने एकमात्र गोल दागा. मीनाक्षी को उनके बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. यह प्रतियोगिता 1 से 12 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *