Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में BJP का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती पर जोर

Palamu: पांकी स्थित बाबा मैरेज हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया...

Palamu: पांकी स्थित बाबा मैरेज हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने की.

विधिवत हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता और जिला महामंत्री विजय ठाकुर समेत अन्य अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया.

Also Read: देश में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, संशोधित UDAN योजना को कैबिनेट की मंजूरी

अंत्योदय पर जोर

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता ने जोर देकर कहा कि अंत्योदय भाजपा की मूल विचारधारा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकात्म मानववाद के सिद्धांत को अपनाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र को धरातल पर उतारने का आह्वान किया.

संगठन मजबूती पर चर्चा

वहीं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख की मजबूती पर बल दिया, ताकि पार्टी को और भी सशक्त बनाया जा सके.

कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडे और श्यामनंदन ओझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *