Click Here
Click Here
Click Here

रंगदारी और मारपीट के आरोप में दरोगा सस्पेंड, हुए लाइन हाजिर

पलामू: रंगदारी और मारपीट के आरोप में दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. जिले के हुसैनाबाद थाना में पदस्थापित एसआई नर्मदेश्वर...

पलामू: रंगदारी और मारपीट के आरोप में दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. जिले के हुसैनाबाद थाना में पदस्थापित एसआई नर्मदेश्वर सिंह को रंगदारी मांगने और चाय दुकानदार के साथ मारपीट के आरोप में निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसपी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है.जानकारी के अनुसार, जपला–छत्तरपुर मुख्य मार्ग स्थित चाय दुकानदार शुभम पाठक एवं उनके स्टाफ के साथ कथित मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था. आरोप है कि वर्दी के रौब में एसआई ने दुकानदार से अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर दबाव बनाने की कोशिश की थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *