Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी जुलूस में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जामा मस्जिद रोड कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hazaribagh: रामनवमी की रात प्रमुख जुलूस मार्ग जामा मस्जिद रोड में युवक की भुजाली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने...

Hazaribagh: रामनवमी की रात प्रमुख जुलूस मार्ग जामा मस्जिद रोड में युवक की भुजाली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गुरुवार को जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की.

29 मार्च की घटना

मालूम हो कि 29 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान विष्णुपुरी शोभायात्रा में यह घटना हुई थी. सदर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद रोड में प्रिंस कुमार (पिता शशि कुमार), निवासी सिलवार कला, थाना मुफ्फसिल, जिला हजारीबाग की जुलूस के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. हमले के बाद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.

Also Read: रांची : जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक में अहम फैसले, 10 अल्ट्रासाउंड सेंटर को मिली मंजूरी

SIT टीम का गठन

इस घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अमित आनंद (भापुसे), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था.

CCTV और सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

गठित एसआईटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, फोटो और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की. छापेमारी कर अभियुक्त करण कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता मुकेश भुइयां उर्फ लकरवा, निवासी बालियान, थाना पेलावल, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया.

मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

इस संदर्भ में सदर थाना कांड संख्या 070/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *