Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: IPS विनीत कुमार को मिली जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नति

रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2017 बैच के IPS विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में...

रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2017 बैच के IPS विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नति प्रदान की है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विनीत कुमार को अब पे-मैट्रिक्स के लेवल-12 में पदोन्नत किया गया है. चूंकि वे वर्तमान में राज्य से बाहर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं, इसलिए उन्हें यह ‘प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है.

यह निर्णय उनके जूनियर अधिकारी 2017 बैच के IPS हारिश बिन जमां को पूर्व में दी गई प्रोन्नति के आधार पर लिया गया है, ताकि विनीत कुमार की वरिष्ठता और लाभ सुरक्षित रहें. सरकार ने इस पदोन्नति के साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी जोड़ी है, विनीत कुमार को अपने अगले उपलब्ध स्लॉट में मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (Phase-III) को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *