Click Here
Click Here
Click Here

रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस व RDSS कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी

Ranchi: शहर के विभिन्न इलाकों में आज, शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस और...

Ranchi: शहर के विभिन्न इलाकों में आज, शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस और RDSS योजना के तहत कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग समय पर कई क्षेत्रों में बिजली काटी जाएगी. विभाग ने आम लोगों से सहयोग करने और आवश्यक तैयारी करने की अपील की है.

कोकर क्षेत्र में RDSS कार्य के चलते बाधा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जानकारी के अनुसार, 33 केवी कांके लाइन के मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ब्लॉक चौक, बोड़ीया, कांके बाजार टांड़, सुकुरहुडू, बुकरू और होचर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

वहीं, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कोकर के अंतर्गत RDSS कार्य के कारण कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के समीप, चुटिया, साई कॉलोनी, केतारी बगान रोड नंबर-13 और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी.

डोरंडा क्षेत्र में केबलिंग कार्य

डोरंडा अवर प्रमंडल क्षेत्र में भी RDSS योजना के तहत नंगे तार को केबल में बदलने का कार्य किया जाएगा. इसके तहत हीनू क्षेत्र में सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक, शुक्ला कॉलोनी में 11:00 बजे से 12:30 बजे तक, बंधु नगर में दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक और गांधी नगर में 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

लालपुर क्षेत्र में RDSS कार्य

इसके अलावा, लालपुर अवर प्रमंडल क्षेत्र में उधव बाबू लेन (ऑर्किड हॉस्पिटल के पास) में RDSS योजना के तहत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी.

उपभोक्ताओं के लिए सलाह

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *