Click Here
Click Here
Click Here

रांची में सजेगा इतिहास का मंच, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जुटेंगे देश के बड़े चेहरे — डॉ. राजाराम महतो बोले, “युवा पीढ़ी को मिलेगा प्रेरणा का संदेश”

        रांची: झारखंड की राजधानी रांची एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई...

 

 

 

 

रांची: झारखंड की राजधानी रांची एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 04 अप्रैल 2026, शनिवार को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें राज्य और देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.

उत्साह का माहौल, उद्देश्य खास

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस समारोह को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. आयोजन समिति की ओर से इसे केवल एक जयंती कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र एकता, सामाजिक समरसता और युवाओं को प्रेरित करने वाला विशेष आयोजन बताया जा रहा है.

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, सांसद श्री विद्युत महतो, सांसद श्री आदित्य साहू, विधायक श्री सी.पी. सिंह और रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.

सरदार पटेल के योगदान पर विशेष चर्चा

समारोह में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, देश की एकता को मजबूत करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका और वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विशेष चर्चा की जाएगी. आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

डॉ. राजाराम महतो का संदेश

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजाराम महतो ने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक नेता नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं. उनकी 150वीं जयंती पर आयोजित यह समारोह नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व और एकता का संदेश देगा. हम चाहते हैं कि समाज का हर वर्ग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे”.

उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि इसमें राष्ट्रीय स्तर की कई बड़ी हस्तियां एक मंच पर उपस्थित रहेंगी.

आम जनता से अपील

आयोजन समिति के मुख्य समन्वयक ई० अक्षय कुमार सामल ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *