Click Here
Click Here
Click Here

हवाई यात्रियों को बड़ा झटका: 60% मुफ्त सीट योजना पर सरकार ने लगाई रोक

  News Desk: सरकार ने फिलहाल यह निर्देश रोक दिया है कि यात्रियों को विमान में कम से कम 60% सीटें बिना...

 

News Desk: सरकार ने फिलहाल यह निर्देश रोक दिया है कि यात्रियों को विमान में कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के चुनने की सुविधा दी जाए. इस नियम को सभी एयरलाइनों पर 20 अप्रैल से लागू किया जाना था, लेकिन अब इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

मंत्रालय ने 18 मार्च को किया था ऐलान

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने 18 मार्च को घोषणा की थी कि डीजीसीए (DGCA) को आदेश दिया गया है ताकि एयरलाइनों को निर्देश जारी किए जा सकें. इन गाइडलाइन्स के तहत यात्रियों को फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त चार्ज (Additional Charges) के चुनने की सुविधा दी जानी थी.

मंत्रालय ने यह कदम फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस और Akasa Air से प्राप्त मांगों और सुझावों की समीक्षा के बाद उठाया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *