Click Here
Click Here
Click Here

सिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

Silli: सिल्ली थाना क्षेत्र के कुलसूद नावाडीह के सामने गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. जब बॉक्साइट लदा एक...

Silli: सिल्ली थाना क्षेत्र के कुलसूद नावाडीह के सामने गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. जब बॉक्साइट लदा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया. देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही पलों में आग का गोला बन गया. गनीमत रही कि चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली.

लोहरदगा से हिंडालको जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार, बॉक्साइट से लदा ट्रक लोहरदगा से हिंडालको की ओर जा रहा था. जैसे ही वाहन कुलसूद नावाडीह के समीप पहुंचा, उसके पिछले हिस्से से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं. आग तेजी से फैलती देख चालक और खलासी के होश उड़ गए, लेकिन उन्होंने बिना देर किए ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और तुरंत नीचे कूद पड़े.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: उग्रवादी हिंसा में शहीद और घायल जवानों के लिए फंड जारी

देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को लिया चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. आसमान तक उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल सिल्ली थाना पुलिस को सूचना दी.

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलते ही सिल्ली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को तुरंत बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. चालक और खलासी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *