Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, चालक फरार

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर...

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना जामूखाण्डी स्थित होटल विराट इन के समीप हुई.

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार मदनगुंडी गांव निवासी रामविलास पासवान (32 वर्ष), पिता जगन्नाथ पासवान, बरही से तिलैया की ओर जा रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में रामविलास गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Also Read: 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे RBI के नए नियम, जानें लोन लेने वालों को क्या मिलेगा फायदा

घायल को अस्पताल भेजा गया

हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल, कोडरमा इलाज के लिए भेजा.

पुलिस ने शुरू की जांच

चंदवारा पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन की पहचान और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. मुख्य मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *