Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: बारिश में ढहा मिट्टी का घर, मलबे से निकले चांदी के सिक्के, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Hazaribagh : टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच आज सुबह एक अनोखी घटना सामने आई. गांव...

चांदी के सिक्के

Hazaribagh : टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच आज सुबह एक अनोखी घटना सामने आई. गांव निवासी बढ़न महतो का पुराना मिट्टी का घर बारिश के कारण अचानक ढह गया. घर गिरने के बाद मलबे से चांदी के पुराने सिक्के निकलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में कौतूहल का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार बारिश से मिट्टी का घर कमजोर हो गया था. अचानक घर का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा. जब परिवार के लोग मलबा हटाने लगे तो उसमें से चांदी के कई पुराने सिक्के दिखाई दिए. इसकी जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सिक्कों को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए.

बरसात बनी हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से मिट्टी के घर की दीवारें पूरी तरह कमजोर हो चुकी थीं. इसी कारण घर अचानक ढह गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली. मलबे से चांदी के सिक्के निकलने के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कोई इन्हें पूर्वजों की जमा-पूंजी बता रहा है तो कोई इन्हें काफी पुराने समय के सिक्के होने की बात कह रहा है. लोग उत्सुकतावश सिक्कों को देखने के लिए लगातार मौके पर पहुंचते रहे.

Also Read : रांची: JPSC से 1,645 और JSSC से 21,965 पदों पर होगी नियुक्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *