Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मुरपा पंचायत में 48 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

Latehar: जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरपा में पिछले दो दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है. भीषण गर्मी के...

Latehar: जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरपा में पिछले दो दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है. भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली आपूर्ति बंद होने से गांव के लोग अंधेरे और परेशानी के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं. सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों. बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है. लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं.

ट्रांसफार्मर खराब होने की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार. गांव में बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई है और आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है. हैरानी की बात यह है कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है.

बिल बकाया पर तुरंत कार्रवाई

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसी गरीब परिवार का बिजली बिल बकाया रह जाता है. तो विभाग के अधिकारी और उनके कथित दलाल तुरंत सक्रिय हो जाते हैं. घर पहुंचकर बिजली काट दी जाती है और भारी जुर्माना भी लगा दिया जाता है. मजबूरी में गरीब परिवार कर्ज लेकर फाइन भरते हैं.

Also Read: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: उग्रवादी हिंसा में शहीद और घायल जवानों के लिए फंड जारी

ट्रांसफार्मर खराब तो ग्रामीणों पर बोझ

लेकिन जब पूरे गांव की बिजली ठप हो जाती है या ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है. तब यही विभाग चुप्पी साध लेता है. कई बार ग्रामीणों को ही आपस में चंदा जुटाकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवानी पड़ती है. जो व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.

तत्काल बिजली बहाली की मांग तेज

मुरपा पंचायत के लोगों ने साफ कहा है कि यह लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की जाए और खराब ट्रांसफार्मर को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए. ताकि लोगों को राहत मिल सके.

समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ. तो वे लातेहार के उपायुक्त से लेकर मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल तक अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *