Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा में दिवंगत आरक्षी को दी गई अंतिम सलामी

सिमडेगा: जिला पुलिस बल के आरक्षी श्यामलाल मुर्मू के आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार को सिमडेगा पुलिस लाइन में उन्हें भावभीनी अंतिम...

सिमडेगा: जिला पुलिस बल के आरक्षी श्यामलाल मुर्मू के आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार को सिमडेगा पुलिस लाइन में उन्हें भावभीनी अंतिम सलामी दी गई. इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं परिजनों की उपस्थिति में शोकाकुल माहौल देखने को मिला.

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, सिर में लगी गंभीर चोट

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत आरक्षी श्यामलाल मुर्मू सिमडेगा सिविल कोर्ट में प्रतिनियुक्त थे. बीते गुरुवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया, जिसके कारण वे गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के तुरंत बाद उनके सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सिमडेगा पुलिस लाइन लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के नेतृत्व में जवानों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

दो मिनट का मौन, परिवार को दिया सहारा

सलामी के दौरान मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया.

पुलिस विभाग में शोक की लहर

उन्होंने कहा कि सिमडेगा पुलिस परिवार इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती के साथ दिवंगत आरक्षी के परिवार के साथ खड़ा है और भविष्य में भी हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा. आरक्षी श्यामलाल मुर्मू के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है. उनके सहकर्मियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ एवं मिलनसार व्यक्ति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *