Click Here
Click Here
Click Here

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, मरीज घंटों इंतजार करते रहे लैब टेक्नीशियन गायब

पलामू: जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल एक बार फिर खुल गई है. सोशल मीडिया पर वायरल...

पलामू: जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल एक बार फिर खुल गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने अस्पताल प्रबंधन के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं.

गंभीर मरीज की जांच रुकी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जानकारी के अनुसार, लेबर रूम में भर्ती एक गंभीर मरीज की जांच समय पर नहीं हो सकी क्योंकि वहां तैनात लैब टेक्नीशियन अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित थे. अस्पताल के अन्य कर्मियों ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल लगातार बंद रहा. इसके कारण जांच पूरी तरह बाधित हो गई और मरीज के परिजनों को मानसिक व शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी.

निगरानी और जवाबदेही पर सवाल

मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील संस्थान में ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी का गायब होना सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि मरीजों की जान के लिए खतरा भी है. शिकायतकर्ता ने जीपीएस युक्त वीडियो भी प्रस्तुत किया है, जो कर्मचारी की अनुपस्थिति को प्रमाणित करता है. बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

लापरवाही का पुराना मामला

यह अस्पताल में लापरवाही का पहला मामला नहीं है. पहले भी कई बार कर्मचारियों की अनुपस्थिति और काम में कोताही की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन हर बार जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जाती रही.

जनता की मांग

आम जनता ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि दोषी लैब टेक्नीशियन पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही अस्पताल में नियमित मॉनिटरिंग और बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज को इस तरह की बदहाली का सामना न करना पड़े.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *