Click Here
Click Here
Click Here

DCA प्रीमियर लीग में साईं धुर्वा और रॉकमेंस की शानदार जीत, अरमान शर्मा और वर्नीत शाहदेव बने मैच के हीरो

रांची: धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित DCA प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में साईं धुर्वा और रॉकमेंस...

रांची: धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित DCA प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में साईं धुर्वा और रॉकमेंस की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की. दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का आनंद दिया.

रेलवे यूथ ने दिया 160 रन का लक्ष्य

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पहले मुकाबले में रेलवे यूथ और जीडी साईं धुर्वा आमने-सामने थे. रेलवे यूथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. टीम की ओर से मानव कुमार ने 58 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में प्रियांशु ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

अरमान शर्मा की पारी से साईं धुर्वा की जीत

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं धुर्वा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. टीम की जीत में अरमान कुमार शर्मा ने 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. रेलवे की ओर से सत्यम तिवारी ने 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. शानदार प्रदर्शन के लिए अरमान कुमार शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

रॉकमेंस की घातक गेंदबाजी, हाटिया 62 पर सिमटी

दूसरे मुकाबले में रॉकमेंस और हाटिया क्रिकेट अकादमी की टीमें आमने-सामने थीं. हाटिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन रॉकमेंस की सटीक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 13.4 ओवर में मात्र 62 रनों पर सिमट गई. रॉकमेंस के आकाश सिंह ने 2.4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके.

जवाब में रॉकमेंस की टीम ने लक्ष्य को आसान बनाते हुए 9.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाकर मैच जीत लिया. श्रेयस ने 38 रनों की अहम पारी खेली. वर्नीत शाहदेव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने लीग के रोमांच को और बढ़ा दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *