Click Here
Click Here

पाकुड़: विष्णुगढ़ हत्याकांड मामले में झामुमो ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर साधा निशान

पाकुड़: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक 13 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के बाद सियासी तेज हो गई है. जहां एक ओर...

Jmm press conference
जेएमएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पाकुड़: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक 13 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के बाद सियासी तेज हो गई है. जहां एक ओर इस घटना को लेकर भाजपा राज्य भर में आंदोलन करते हुए नजर आ रहे थे, तो वहीं अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.  पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता भीम राम द्वारा की गई निर्मम हत्या का घोर निंदा करते हैं.

आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिला उपाध्यक्ष ने कहा, कि “हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक 13 वर्षीय बच्ची की भाजपा नेता सह बूथ अध्यक्ष भीमराम द्वारा काफी निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई. साथ ही भाजपा नेतृत्व द्वारा आंदोलन कर राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई, लेकिन यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है. राज्य की पुलिस द्वारा उक्त मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किया गया, जो कि काबिले तारीफ है.”

add1

भाजपा नेता भीम राम द्वारा एक साजिश के तहत घटना को अंजाम देने के पश्चात पुलिस को भटकाकर आपसी सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया गया.  साथ ही भाजपा पार्टी द्वारा राज्य भर में आंदोलन कर मामले में दोषी अभियुक्त को फांसी देने की भी मांग की जा रही थी, लेकिन अब उक्त कांड में भाजपा नेता भीम राम के नाम आने के पश्चात भाजपा का मुंह बंद हो गया है. हमारी पार्टी और हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के दबे-कुचले, आदिवासी- मूलवासी को साथ लेकर चलने का काम किया है. हम आज भी उक्त आरोपी को फांसी की सजा हो ऐसी मांग करते हैं.

रिपोर्ट: संजय सिंह

यह भी पढ़ें: विष्णुगढ़ हत्याकांड पर झामुमो का तीखा प्रहार: भाजपा नेता ही निकला हत्यारा, बेनकाब हुआ महिला सशक्तिकरण का ढोंग!

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *