मतदान पदाधिकारियों के तृतीय चरण के प्रशिक्षण में 97.4% उपस्थिति दर्ज

रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत प्रशिक्षण कोषांग, रांची द्वारा आयोजित मतदान पदाधिकारियों के तृतीय चरण के प्रशिक्षण में बेहतर उपस्थिति...

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित मतदान पदाधिकारी

रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत प्रशिक्षण कोषांग, रांची द्वारा आयोजित मतदान पदाधिकारियों के तृतीय चरण के प्रशिक्षण में बेहतर उपस्थिति दर्ज की गई. पार्टी वाइज आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 1800 पदाधिकारियों को शामिल होने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 1754 पदाधिकारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे, जबकि 46 अनुपस्थित पाए गए. इस प्रकार कुल उपस्थिति प्रतिशत 97.4% दर्ज की गई.

प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी दक्षता प्रदान करना है. प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

तीनों शिफ्ट में पदाधिकारियों की उपस्थिति रही अच्छी 

प्रथम शिफ्ट में पार्टी नंबर 1-0360 से 1-0480 तक के कुल 600 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए लक्षित किया गया था. इसमें 580 पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि 20 अनुपस्थित रहे. इस शिफ्ट में उपस्थिति प्रतिशत 96.7% रही.

दूसरे शिफ्ट में पार्टी नंबर 1-0481 से 1-0600 तक के 600 पदाधिकारियों में से 587 उपस्थित हुए और 13 अनुपस्थित रहे. इस शिफ्ट में 97.8% उपस्थिति दर्ज की गई.

तीसरे शिफ्ट में पार्टी नंबर 1-0601 से 1-0720 तक के कुल 600 पदाधिकारियों में से 587 प्रशिक्षण में शामिल हुए, जबकि 13 अनुपस्थित रहे. इस शिफ्ट में भी उपस्थिति प्रतिशत 97.8% रही.

यह भी पढ़ें: 10 महीने की नन्हीं आलिन की अमर कहानी: अंगदान से चार बच्चों को मिला नया जीवन, सीएम सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *