रांचीवासियों के लिए जरूरी खबर, 20 फरवरी को कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल

रांची: रांची के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. यह व्यवधान केबल स्ट्रिंगिंग एवं RDSS (Revamped...

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

रांची: रांची के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. यह व्यवधान केबल स्ट्रिंगिंग एवं RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत चल रहे कार्यों के कारण होगा.

हरमू न्यू फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 2 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी 

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सेंट्रल के अंतर्गत हरमू अवर प्रमंडल स्थित हरमू PSS के हरमू न्यू फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पटेल चौक में केबल स्ट्रिंगिंग कार्य के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसके प्रभाव से पटेल चौक, चेतन टोली, बाली बगैचा, शिवदयाल नगर (हरमू) समेत आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी.

न्यू मोराबादी फीडर में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित 

वहीं, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल RMCH के अधीन 11 केवी न्यू मोराबादी फीडर में LT के नंगे तार को कवर केबल में बदलने के लिए रविंदर नगर फेस-2, दुर्गावती चौक, आर.सी. मिश्रा गली एवं बोड़िया रोड क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

कोकर अवर प्रमंडल में भी 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली 

इसके अतिरिक्त, कोकर अवर प्रमंडल के अंतर्गत RDSS कार्य के तहत हैदर अली रोड, खटाल के आसपास, आनंद नगर, लोवाडीह, सिस्टर बंगला, मिलन चौक (चुटिया), गणपत नगर (चुटिया), अंबेडकर नगर, अमेठिया नगर, तेतरी टोली एवं नामकुम क्षेत्रों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है, कि निर्धारित समय के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *