RANCHI: अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के गांधी स्टेडियम में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स में झारखंड की बालक और बालिका मलखंब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया.

झारखंड की टीमों का बेहतरीन प्रदर्शन
झारखंड की दोनों टीमों ने मिलकर बेहतरीन खेल दिखाया और दोहरे खिताब के साथ राज्य का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि के साथ टीम ने चमचमाती ट्रॉफी भी अपने नाम की.बालिका टीम की कप्तान हंसिका कुमारी और उपकप्तान सीमा कुमारी के साथ भूमिका कुमारी, अदिति कुमारी, चंदना कुमारी और वर्षा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया. वहीं बालक टीम में कप्तान रोहन कुमार, उपकप्तान आर्यन लोहरा, सत्यवीर कुमार, रणवीर कुमार, अरुण कुमार और अनमोल बाखला ने भी बेहतरीन खेल दिखाया.
टीम की इस सफलता पर झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
