जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में 31 मार्च 2026 की रात हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया. अपराधियों ने नंदू लोहार और जगनाथ पुष्टि पर गोली चलाई और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज
पीड़ित के बयान पर सीतारामडेरा थाने में मामला दर्ज हुआ.
चार आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने तेज़ कार्रवाई करते हुए शहर छोड़ने की तैयारी में लगे चार आरोपियों—करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना, कुनाल मुंडा उर्फ छिल्ला—को मानगो बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया.
हथियार और कारतूस बरामद
इनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए. पुलिस जांच में इनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.
