जमशेदपुर: मृतक रियान आलम के परिजन शुक्रवार को SSP और उपायुक्त कार्यालय पहुँचे और डॉ. असरफ़ बदर की गिरफ्तारी की मांग की.
परिजनों के अनुसार, 26 मार्च को रियान को डॉ. बदर की क्लिनिक में इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ी और उसकी मौत हो गई.
साबिर आलम ने पहले परसूडिह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं हुई. आक्रोशित परिजनों ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए—दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जाँच हो.
