Click Here
Click Here
Click Here

मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में 12 अप्रैल को भव्य हिंदू सम्मेलन, सांस्कृतिक विरासत और एकता का होगा महापर्व

  पलामू: जिला मुख्यालय स्थित विष्णु मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस...

 

पलामू: जिला मुख्यालय स्थित विष्णु मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी 12 अप्रैल 2026 को मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा साझा की गई. समिति ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय हिंदू समाज की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना, परंपराओं का संरक्षण करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है.

सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पलामू के युवा

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 अप्रैल, रविवार को शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी. पारंपरिक कला एवं विरासत का प्रदर्शन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा. विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए प्रबुद्ध जनों के प्रेरणादायक विचार भी साझा किए जाएंगे. समिति का मानना है कि एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और यह सम्मेलन उसी का प्रतीक बनेगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: संस्कारों की मजबूत नींव के लिए बाल विकास प्रशिक्षण, सत्य साईं सेवा संगठन की सार्थक पहल

समिति ने कसी कमर, जनसंपर्क पर जोर

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. उपाध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए हर घर तक सूचना पहुँचाना जरूरी है. वहीं सचिव कुमार गौरव ने समाज के सभी वर्गों की एकजुटता को प्राथमिकता बताया. प्रचार प्रमुख रोहित पाठक और श्वेत रंजन ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि शिवाजी मैदान में ऐतिहासिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके.

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सह संयोजक सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष विकाश सिंह, रौशन चौरसिया, आशीष भारद्वाज, सचिव कुमार गौरव, कोषाध्यक्ष विकाश तिवारी, शुभम प्रसाद, पंकज जयसवाल तथा अनामिका सिंह सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे. समिति ने जिले के सभी नागरिकों से इस गौरवशाली आयोजन में शामिल होने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *