Click Here
Click Here

लोहरदगा: कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की कवायद, नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धदेव उरांव ने धीरज प्रसाद साहू से की मुलाकात

Lohardaga: पेशरार प्रखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त...

Lohardaga: पेशरार प्रखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धदेव उरांव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात की. यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

वरिष्ठ नेताओं से लिया जा रहा मार्गदर्शन

जानकारी के अनुसार, बुद्धदेव उरांव हाल ही में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी क्रम में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात कर संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर चर्चा की.

add1

Also Read: नक्सल नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, NIA ने स्पेशल ब्रांच से झारखंड के 7 नक्सलियों के बारे में मांगी जानकारी

कार्यकर्ताओं के साथ हुई विस्तृत चर्चा

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामधनी राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन नारायण सिंह खेरवार, करमचंद्र सिंह खेरवार, कुलदीप सिंह खेरवार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया.

धीरज साहू ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी.

निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने का भरोसा

वहीं, बुद्धदेव उरांव ने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *