Click Here
Click Here

गिरिडीह: विधायक नागेंद्र महतो का निरीक्षण, शिक्षा और जलापूर्ति योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

Giridih: जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र महतो ने बिरनी प्रखंड में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति...

Giridih: जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र महतो ने बिरनी प्रखंड में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक भी मौजूद रहे, जिससे निरीक्षण को प्रशासनिक मजबूती मिली.

शिक्षण संस्थानों और जल योजनाओं का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में विधायक ने भरकट्टा पानी टंकी, +2 उच्च विद्यालय भरकट्टा, +2 उच्च विद्यालय जरीडीह, बरहमसिया चौक स्थित पानी टंकी, +2 उच्च विद्यालय प्लौंजिया, मॉडल कॉलेज बिरनी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिरनी का दौरा किया. उन्होंने हर स्थल पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की.

add1

Also Read: नक्सल नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, NIA ने स्पेशल ब्रांच से झारखंड के 7 नक्सलियों के बारे में मांगी जानकारी

मॉडल कॉलेज की देरी पर जताई नाराजगी

मॉडल कॉलेज बिरनी के निरीक्षण के दौरान विधायक ने इसके संचालन में हो रही देरी पर चिंता जताई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए, ताकि कॉलेज को जल्द शुरू किया जा सके और छात्रों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *