Click Here
Click Here

गीतांजलि एक्सप्रेस में पानी की समस्या पर भड़के यात्री, उदय माझी ने डीआरएम से की शिकायत

चक्रधरपुर: रविवार को हावड़ा से मुम्बई जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस में बाथरूम में पानी खत्म हो गया. ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर...

चक्रधरपुर: रविवार को हावड़ा से मुम्बई जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस में बाथरूम में पानी खत्म हो गया. ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. यात्रियों की मांग थी कि पहले बाथरूम में पानी की व्यवस्था की जाए. उसी ट्रेन में हावड़ा से चक्रधरपुर तक के लिए यात्रा कर रहे सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के सुपुत्र सह झामुमो के युवा नेता उदय माझी ने यात्रियों को हाे रही परेशानियों को देखते हुए डीआरएम से दूरभाष पर मामले की शिकायत की.

इस पर डीआरएम ने आश्वासन दिया कि ट्रेन को खुलने दिया जाए, चक्रधरपुर में पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी. लेकिन यात्री मानने को तैयार नहीं थे. ऐसे में उदय माझी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और कहा कि यदि चक्रधरपुर पहुंचने पर समाधान नहीं होता है, तो वह स्वयं मामले को लेकर आंदोलन करेंगे, जिसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: रविवार की छुट्टी होने कारण ट्रेड फेयर में पहुंचे भारी संख्या में लोग, जमकर हुई खरीदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *