सरायकेला: सीनी में महा रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को दिया गया हेलमेट

सरायकेला: सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह ने रविवार को ‘महा रक्तदान शिविर’ लगाया, जो चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ...

Sini
रक्तदाताओं को दिया गया हेलमेट

सरायकेला: सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह ने रविवार को ‘महा रक्तदान शिविर’ लगाया, जो चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो के शहादत दिवस को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित हुआ. कुल 61 यूनिट रक्त एकत्र हुआ.  शिविर में 10 महिला दाताओं ने भी रक्तदान किया. सभी दाताओं को प्रमाण-पत्र और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ हेलमेट दिए गए.

सहानंद महतो ने कहा, “रक्त का कोई विकल्प नहीं, आपातकाल में जीवन बचाता है, शरीर में नई स्फूर्ति आती है.” सपन महतो, अमित महतो व अन्य सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: गीतांजलि एक्सप्रेस में पानी की समस्या पर भड़के यात्री, उदय माझी ने डीआरएम से की शिकायत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *