गुमला: ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान’ के तहत प्रतियोगिता, युवाओं ने नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

Gumla: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत शनिवार को गुमला...

Gumla: Competition under 'Drug Free Youth Developed India Campaign', youth took pledge for a drug-free India

Gumla: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत शनिवार को गुमला जिले के चैनपुर स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्यों का परिचय एवं सम्मान किया गया. कॉलेज के प्राचार्य ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया. वहीं जिला युवा पदाधिकारी (डीवाईओ) गुमला ने अपने संबोधन में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और नशे से दूर रहने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित अतिथियों ने “नशा मुक्त भारत” के निर्माण का सामूहिक संकल्प एवं शपथ भी ली.

यह भी पढ़ें: झारखंड में चेहल्लुम और श्रावणी मेले को लेकर हाई अलर्ट: पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दिए सुरक्षा के निर्देश

Gumla: Competition under 'Drug Free Youth Developed India Campaign', youth took pledge for a drug-free India

विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, भाषण, स्लैम पोयट्री, पेंटिंग सहित अन्य विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. लोकगीत प्रतियोगिता में संध्या कुमारी एवं समूह प्रथम, सरिता कुमारी एवं समूह द्वितीय तथा रंजिता कुमारी एवं समूह तृतीय स्थान पर रहे. लोकनृत्य में एनी आयुषा एवं समूह प्रथम तथा रिंकी टोप्पो एवं समूह द्वितीय स्थान पर रहे. नुक्कड़ नाटक में रूपा प्रीतिका कुमारी प्रथम, निभा कुजूर द्वितीय और अनुज लकड़ा तृतीय स्थान पर रहे. भाषण प्रतियोगिता में संजना एक्का प्रथम, करिश्मा कुमारी द्वितीय तथा अन्तरा कुमारी तृतीय रहीं. स्लैम पोयट्री में स्वाति तिर्की प्रथम, अंजू एक्का द्वितीय तथा चाँदनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. पेंटिंग प्रतियोगिता में नकुल मुंडा प्रथम, किसन भगत द्वितीय तथा जिया प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे. कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा का भी शपथ ग्रहण के साथ शुभारंभ किया गया. अंत में सभी विजेताओं को बधाई दी गई तथा प्रतिभागियों, निर्णायकों, अतिथियों और आयोजन समिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. पूरे आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *