चतरा: चेहल्लुम पर्व को लेकर सिमरिया थाना में कल होगी शांति समिति की बैठक

थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों से बैठक में शामिल होने की अपील की Chatra: आगामी 4 अगस्त को आयोजित होने...

Chatra: Peace committee meeting will be held tomorrow at Simaria police station regarding Chehalum festival.
  • थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों से बैठक में शामिल होने की अपील की

Chatra: आगामी 4 अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सामाजिक सद्भाव के साथ संपन्न कराने को लेकर रविवार को सिमरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक दोपहर 4:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है. इस बाबत थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति से बचने के लिए यह बैठक बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रशासन पर्व के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास करेगा. थाना प्रभारी ने सभी गणमान्य नागरिकों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर प्रशासन को अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने तथा चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि चेहल्लुम पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सौहार्द का संदेश देता है, इसलिए सभी लोगों की सहभागिता और सहयोग आवश्यक है. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें.

यह भी पढ़ें: रांची: थाना के हाजत से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर समेत दो सस्पेंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *