Click Here
Click Here

पलामू के पांकी में खूनी संघर्ष: सगे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर भाई को उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेकही-अंदाग गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां आपसी विवाद...

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेकही-अंदाग गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां आपसी विवाद में एक सनकी भाई ने अपने ही सगे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. यह घटना रविवार की रात हुई है.
इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार ठेकही-अंदाग निवासी पिंटू भुईयां और उसके भाई सीटू भुईयां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर सीटू भुईयां ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और अपने भाई पिंटू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.प्रहार इतना घातक था कि पिंटू भुईयां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली. मामले की जानकारी मिलते ही पांकी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: बंगाल चुनाव में झारखंड कनेक्शन: बीजेपी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में झारखंड के नेताओं को अहम जिम्मेदारी, चुनावी रणनीति में बढ़ी भूमिका 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *