रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के तीसरे दिन चिकित्सकों की बहाली को लेकर सदन में सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने हो गए. सीपी सिंह ने पूछा कि डॉक्टरों की नियुक्ति की अधियाचना JPSC को कब भेजी गई. इस पर इरफान अंसारी ने कहा कि 11 नवंबर, 9 सितंबर और 10 अक्टूबर 2022 को जेपीएससी को अधियाचना भेजी गई. इस पर सीपी सिंह ने कहा कि 23, 24 और 25 गुजर गया, अब तक बहाली नहीं हो पाई. इस पर सीपी सिंह ने कहा कि आप जेपीएससी का फूल फॉर्म नहीं बता सकते. इस पर मंत्री इरफान ने कहा कि बहुत जानकार हैं आप. इरफान ने कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति का विज्ञापन 5, 6 और 7 मार्च को जारी हो जाएगा.

राज्य में हेम्योपैथिक मेडिकल यूनिवर्सिटी बना रहे हैं
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में हेम्योपैथिक मेडिकल यूनिवर्सिटी बना रहे हैं. मंत्री ने यह भी कहा कि हमारे पास फैकल्टी नहीं है. अगर आयुष यूनिवर्सिटी नहीं बनेगा तो गैप रहेगा ही. इस पर स्पीकर ने भी कहा कि जामताड़ा में हेम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बंद होने के कगार पर है. फिर से इसका उद्धार करने की दिशा में कार्रवाई करें. इस पर सीपी सिंह ने कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दें. इसमें देरी नहीं होना चाहिए. नीरायादव ने कोडरमा मेडिकल कॉलेज की बात रखी.
डुमरी के स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों को भरे: जयराम
जयराम महतो ने कहा कि डुमरी में स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई करें. इस पर मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द बहाली होगी. जयराम महतो ने दवा का बजट बढ़ाने की मांग की. इस पर मंत्री ने कहा कि रिक्वायरमेंट होगा तो बढ़ाएंगे. इमरजेंसी सेवा में जो भी बाधाक होगा. उसे बर्दास्त नहीं करेंगे.

