रांची: अगर आप किसी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, बैंक या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में अपने जायज काम के लिए चक्कर काट रहे हैं और वहां तैनात अधिकारी या कर्मचारी आपसे रिश्वत (घूस) की मांग कर रहे हैं तो अब चुप रहने की जरूरत नहीं है. भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए CBI और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची ने कड़ा रुख अपनाया है.

विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी
जांच एजेंसी ने आम जनता की सुविधा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि भ्रष्टाचार के मामलों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. यदि केंद्रीय संस्थान के अधिकारी आपसे अवैध पैसे की मांग करते हैं, तो आप फोन नंबर 09470590422 और 0651-2360093 पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

