Click Here
Click Here
Click Here

JAP-1 के खिलाड़ियों ने लहराया परचम: कमांडेंट सह SSP ने गोल्ड मेडलिस्ट गंगा श्रेष्ठ और बास्केटबॉल टीम को किया सम्मानित

रांची: झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (जैप-1) की खेल संस्कृति और अनुशासन एक बार फिर राज्य स्तर पर चमक उठा है. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट...

रांची: झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (जैप-1) की खेल संस्कृति और अनुशासन एक बार फिर राज्य स्तर पर चमक उठा है. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उनके बढ़ते मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कमांडेंट-सह- एसएसपी राकेश रंजन ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

दोहरे स्वर्ण पदक से चमकीं हवलदार गंगा श्रेष्ठ:

इस सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण हवलदार गंगा श्रेष्ठ रहीं, जिन्होंने अपनी अदम्य शक्ति और कौशल का परिचय देते हुए झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेल प्रतियोगिता 2025-2026 में इतिहास रच दिया. गंगा श्रेष्ठ ने दो अलग-अलग खेल विधाओं में स्वर्णिम सफलता हासिल की.उनकी इस उपलब्धि पर बटालियन को गर्व है, जो यह दर्शाता है कि पुलिस बल के जवान पेशेवर ड्यूटी के साथ-साथ खेल के मैदान में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ: Breaking: दोषी करार दिए जाने के बाद वकील महेश तिवारी का लाइसेंस सस्पेंड, इस दौरान नहीं कर पाएंगे प्रैक्टिस 

JAP-1 बास्केटबॉल एकेडमी के उभरते सितारों की सराहना:

समारोह में अंडर-18 झारखंड राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जैप-1 बास्केटबॉल एकेडमी के लड़के और लड़कियों की टीम को भी विशेष रूप से सराहा गया.कमांडेंट ने खिलाड़ियों के समर्पण और टीम वर्क की प्रशंसा की. एकेडमी के इन प्रतिभाशाली युवाओं ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि जैप 1 की खेल परंपरा को भी आगे बढ़ाया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *