Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पटना में विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई. रिश्वत लेते आईसीडीएस की डीपीओ गिरफ्तार

पटना: विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बख्तियारपुर की आईसीडीएस डीपीओ अनिता कुमारी को 50 हजार रुपये...

पटना: विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बख्तियारपुर की आईसीडीएस डीपीओ अनिता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नागेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर की गई. आरोप है कि डीपीओ ने एक मामले में कार्रवाई और निलंबन की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की थी. शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और निर्धारित स्थान पर 50 हजार रुपये लेते हुए आरोपी अधिकारी को रंगेहाथ दबोच लिया.

छापेमारी में 6.40 लाख रुपये नकद बरामद

गिरफ्तारी के बाद विशेष निगरानी इकाई की टीम ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान 6 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए. अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *