झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: बजट सत्र के चलते कल खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर.

रांची: झारखंड सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा...

रांची: झारखंड सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 21 फरवरी, शनिवार को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे. आम तौर पर सचिवालय और उससे संबद्ध कार्यालयों में शनिवार को अवकाश रहता है, लेकिन इस बार विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इसे कार्य दिवस घोषित किया गया है.

बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए निर्णय

अधिसूचना में कहा गया है कि षष्टम् झारखंड विधानसभा का पंचम सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित हो रहा है. 21 फरवरी को विधानसभा की विशेष बैठक निर्धारित है. सत्र से जुड़े कार्यों के समय पर निष्पादन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यालयों का खुला रहना आवश्यक बताया गया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे, ताकि बजट सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *