सरायकेला: शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा संपन्न, 771 अभ्यर्थी हुए उपस्थित

सरायकेला: सरायकेला–खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता -सह- लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज 07 अप्रैल 2026...

Seraikela examination
शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा संपन्न

सरायकेला: सरायकेला–खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता -सह- लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज 07 अप्रैल 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम में नीमडीह प्रखंड की महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया.

311 अभ्यर्थी सफल

इस अवसर पर कुल 1170 अभ्यर्थियों में से 771 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 399 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 311 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिसमें 100 पुरुष एवं 211 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.

परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया. अभ्यर्थियों की सुविधा तथा परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : कालीचामदा की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *