Click Here
Click Here
Click Here

दीदी बाड़ी योजना में रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

पलामू: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू ने सिलदाग पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार...

पलामू: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू ने सिलदाग पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मामला दीदी बाड़ी योजना की स्वीकृति से जुड़ा है.

वादी ने की थी लिखित शिकायत 

वादी ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी और भाभी के नाम विशेष ग्राम सभा में दीदी बाड़ी योजना प्रस्तावित होने के बावजूद योजना स्वीकृत करने के लिए रोजगार सेवक द्वारा छह हजार रुपये घूस की मांग की जा रही है. वादी ने स्पष्ट किया कि वह रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहता, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई.

सत्यापन के बाद मामला दर्ज 

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने आरोपों का सत्यापन किया. जांच में यह बात सही पाई गई कि योजना की स्वीकृति के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी. इसके आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना कांड संख्या 04/2026, के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.

20 फरवरी को दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में छापेमारी की गई. इस दौरान आरोपी को वादी से छह रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *