आंध्र प्रदेश को मिली नई राजधानी, अमरावती पर केंद्र की मंजूरी

  NEWS DESK: आंध्र प्रदेश को आखिरकार उसकी स्थायी राजधानी मिल गई है. केंद्र सरकार ने राजपत्र अधिसूचना जारी कर अमरावती को...

 

NEWS DESK: आंध्र प्रदेश को आखिरकार उसकी स्थायी राजधानी मिल गई है. केंद्र सरकार ने राजपत्र अधिसूचना जारी कर अमरावती को राज्य की आधिकारिक राजधानी घोषित कर दिया है. यह फैसला आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत लिया गया है.

2 जून 2024 से प्रभावी माना जाएगा निर्णय

सरकार के मुताबिक, यह अधिसूचना 2 जून 2024 से पूर्व प्रभावी होगी. यानी इस तारीख से अमरावती को आधिकारिक रूप से राजधानी माना जाएगा. इससे राजधानी को लेकर चल रही अनिश्चितता पूरी तरह खत्म हो गई है.

सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह कदम राज्य के विकास और पहचान को नई मजबूती देगा.

2016 में हुई घोषणा, अब मिला कानूनी दर्जा

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 2016 में ही अमरावती को राजधानी घोषित कर दिया था. हालांकि अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इसे औपचारिक कानूनी मान्यता मिल गई है. इससे पहले 28 मार्च 2026 को विधानसभा ने कानून में संशोधन की मांग की थी.

हैदराबाद था 10 साल तक साझा राजधानी

2014 में राज्य के विभाजन के समय हैदराबाद को 10 वर्षों के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी बनाया गया था. अब नई अधिसूचना लागू होने के बाद अमरावती को स्थायी राजधानी का दर्जा मिल गया है.

ALSO READ:डीवीसी की नई आवास नीति से पेंशनरों में हाहाकार: 60 गुना लाइसेंस फीस ने रिटायर कर्मियों को घर छोड़ने पर किया मजबूर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *