Ranchi: पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हराटांड़ में मंगलवार की देर रात करीब दो बजे हुई है. जहां गोविंद साहू नाम के व्यक्ति की उसके ही छोटे बेटे कमल साहू ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी.

Also Read: पुलिस के साथ मुठभेड़ के केस में जेल में बंद नक्सली अनिल भुईयां को HC से अंतरिम जमानत
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान जो बात सामने आई है कि बेटे ने पिता के द्वारा पैसा नहीं दिए जाने की वजह से इस घटना को अंजाम दिया है.
आगे की प्रक्रिया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.
